दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में भीषण आग,सात लोगों की मौत

12-03-2022 11:41:19
By : Sanjeev Singh


दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में शुक्रवार की देर रात आग लगने के कारण सात लोगों की मौत हो गयी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आग लगने की वजह से 60 से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक हो गयी हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इस हादसे में कई लोग जख्मी भी हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उत्तर- पूर्व, दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) देवाश कुमार पांडे ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। दमकल विभाग ने सात शव बरामद किए हैं। दमकल विभाग ने बताया कि रात करीब एक बजे आग लगने की सूचना मिली थी और तड़के करीब चार बजे आग पर काबू पा लिया गया। आग में झुलसने की वजह से 7 लोगों के मृत्यु की पुष्टि हुई है।



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play