दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर बरकरार

25-04-2022 14:22:24
By : Sanjeev Singh


राष्ट्रीय राजधानी में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप बरकरार है और सोमवार को अधिकतम तापमान करीब 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले कुछ सप्ताह से बारिश नहीं होने के कारण दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। यहां दिन का न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री दर्ज किया गया और सापेक्ष आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 40 प्रतिशत रहा। दिन बढ़ने के साथ ही आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं। उत्तर पश्चिम भारत के कई क्षेत्रों में गुरुवार तक अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा,“ दिल्ली में 28 अप्रैल तक तापमान 44 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं।”

विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार तक अधिकतम तापमान 41 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play