‘राजविंदर कौर’ आप की ‘पंजाब महिला विंग’ की प्रधान नियुक्त

24-04-2021 12:51:23
By : Sanjeev Singh


आम आदमी पार्टी(आप) ने पंजाब में संगठन को ढांचागत मजबूती प्रदान करते हुए जालंधर की जिला शहरी प्रधान राजविंदर कौर को पार्टी की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

आप के जिला मीडिया प्रभारी तरनदीप सन्नी ने शनिवार को बताया कि पार्टी के प्रदेश प्रधान भगवंत मान और पंजाब प्रभारी सरदार जरनैल सिंह ने पूर्व जिला अध्यक्ष राजविंदर कौर की पार्टी के प्रति निष्ठा और स्वच्छ छवि को देखते हुए उन्हे पंजाब महिला विंग की प्रधान नियुक्त किया है। राजविंदर कौर लंबे समय से पार्टी से जुड़ी हुई हैं तथा पार्टी में कई अहम पदों पर तैनात रही हैं। इससे पहले वह जालंधर जिला की महिला विंग और दोआबा में महिला विंग का प्रभार भी संभाल चुकी हैं। उनके लंबे अनुभव को देखते हुए अब उन्हे पंजाब महिला विंग का प्रधान नियुक्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि मान ने संगठन को चलाने के अनुभव को ध्यान में रखते हुए पूर्व आई जी ओलम्पियन सुरिंदर सिंह सोढ़ी को जालंधर जिला इकाई का शहरी प्रधान और हरचरण सिंह संधू को उप प्रधान नियुक्त किया है।

राजविंदर कौर और सुरिंदर सोढ़ी ने कहा कि पंजाब में आप की सरकार बनने पर दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के तर्ज पर पंजाब में भी सस्ती बिजली , निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं और उच्च स्तरीय शिक्षा जैसी अहम मूलभूत सुविधाएं दी जायेंगी।



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play