अर्जुन को अभिनेता बनाने का सुझाव सलमान ने दिया था : बोनी कपूर

17-02-2020 11:32:23
By :
Notice: Trying to get property 'fName' of non-object in /home/newobserverdawn/public_html/module/Application/view/application/index/news.phtml on line 23

Notice: Trying to get property 'lName' of non-object in /home/newobserverdawn/public_html/module/Application/view/application/index/news.phtml on line 23



बॉलीवुड फिल्मकार बोनी कपूर का कहना है कि अर्जुन कपूर को अभिनेता बनाने का सुझाव सलमान खान ने दिया था।

बोनी कपूर ने बताया कि अर्जुन को अभिनय की दुनिया में उतारने के लिए सलमान ने ही सुझाव दिया। अर्जुन हमेशा से ही फिल्म डायरेक्टर बनना चाहता था और इसी वजह से एक नए हीरो के तौर पर उन्हें लॉन्च करने की मेरी कोई योजना नहीं थी, लेकिन फिर एक दिन मुझे अचानक सलमान का कॉल आया कि अर्जुन को अभिनय में हाथ आजमाना चाहिए, क्योंकि उसमें इसके सारे गुण हैं, तो सलमान ने अर्जुन को अपने अंडर ले लिया और उसे तैयार किया।

बोनी कपूर ने कहा कि सलमान ने अर्जुन को अभिनय में आने के लिए प्रोत्साहित किया। मेरे ऊपर सलमान का यह एहसान रहेगा। लेकिन दुर्भाग्य से सलमान के साथ मेरा रिश्ता अब तनावपूर्ण है। बोनी कपूर के अनुसार अर्जुन के मलाइका संग अफेयर की वजह से ही सलमान के बोनी-अर्जुन दोनों के साथ रिश्ते बिगड़े हैं।


Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play