इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके

06-02-2020 23:50:40
By :
Notice: Trying to get property 'fName' of non-object in /home/newobserverdawn/public_html/module/Application/view/application/index/news.phtml on line 23

Notice: Trying to get property 'lName' of non-object in /home/newobserverdawn/public_html/module/Application/view/application/index/news.phtml on line 23




इंडोनेशिया के सुलावेसी प्रांत में गुरुवार की शाम भूकंप के झटके महसूस किये गये।

मौसम विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.1 दर्ज की गयी। भूकंप के बाद सुनामी के आसार नहीं है।

अधिकारी ने बताया कि स्थानीय समयानुसार 2040 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकंप का केन्द्र मेललोंगुआन प्रांत के उत्तर-पश्चिम में 160 किमी दूर समुद्र में 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

उन्होंने बताया कि सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गयी है और इसके आसार भी नहीं है।

भूकंप संभावित क्षेत्र में होने के कारण इंडोनेशिया में अक्सर भूकंप आते रहते है।


Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play