देश में कोरोना के संक्रमण से एक दिन में 1007 लोगों की मौत

10-08-2020 13:02:50
By : Aks Tyagi


देश में एक दिन में कोरोना वायरस (काेविड-19) के संक्रमण से 1007 लोगों की मौत हो गयी जिसमें महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक राज्यों में सबसे अधिक मौत हुई है।


तीन राज्यों महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान क्रमश: 390, 119 और 107 लोगों की कोरोना के संक्रमण से जान चली गयी है।


महाराष्ट्र में जहां अब तक 351,710 मरीज स्वस्थ हो गए हैं वहीं तमिलनाडु में 238,638 मरीज इस महामारी से उबर गये हैं जबकि आंध्र प्रदेश और दिल्ली से कोरोना के कुल क्रमश: 138,712 और 130,587 मरीज स्वस्थ हुए हैं। देशभर में अब तक 15,35,743 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।


केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पहली बार एक दिन में सर्वाधिक 62,063 संक्रमण के मामले आने से इनकी संख्या 22,15,074 हो गयी है। पिछले 24 घंटों के दौरान 1007 लोगों की मौत होने से मृतकाें की संख्या 44,386 पर पहुंच गयी है। मंत्रालय के अनुसार स्वस्थ होने वालों की दर पिछले दिन से बढ़कर 69.33 प्रतिशत पर पहुंच गयी है और मृत्यु दर घटकर 2.0 प्रतिशत हो गई है।


स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:


राज्य.....................सक्रिय......स्वस्थ.......मौत


अंडमान निकोबार......822..........648.......20


आंध्र प्रदेश...........87112......138712...2036


अरुणाचल प्रदेश.......670.........1482........03


असम................16367.......42325......145


बिहार................27906.......51158.......387


चंडीगढ़ ................586..........904.........25


छत्तीसगढ़............3243.......8809...........96


दादरा नगर हवेली


और दमन दीव........441........1121...........02


दिल्ली...............10729...130587........4111


गोवा..................2642.......5995...........75


गुजरात..............14147.....54166.......2652


हरियाणा..............6371.....34781.........483


हिमाचल प्रदेश.......1175.......2181...........15


जम्मू कश्मीर........7422.....17003.........472


झारखंड...............9123......8838..........177


कर्नाटक............80981.....93908.......3198


केरल................12391....21832.........108


लद्दाख...................457......1222..........09


मध्य प्रदेश...........9009.....29020........996


महाराष्ट्र...........145865...351710....17757


मणिपुर................1698......2044..........11


मेघालय................566.........490.........06


मिजोरम...............322..........298........00


नागालैंड.............1869..........904........08


ओडिशा...........13870.......31785......272


पुड्डुचेरी..............2094.......3201.........87


पंजाब...............7998.....15319........586


राजस्थान.........13473.....38235........789


सिक्किम.............371........494...........01


तमिलनाडु........53336..238638.......4927


तेलंगाना..........22528.....57586........637


त्रिपुरा...............1723.......4443..........42


उत्तराखंड..........3373.......6134 .........125


उत्तर प्रदेश.......47890......72650......2069


पं बंगाल..........26375......67120......2059


कुल.............634945..1535743.....44386



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play