हरियाणा में कोरोना के 1066 नये मामले, कुल संख्या 143221 हुई, 1592 मौतें

13-10-2020 14:59:04
By : Aks Tyagi


हरियाणा में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में गत कुछ समय से गिरावट का सिलसिला जारी है। राज्य में आज सायं तक कोरोना के 1066 नये मामले आने के बाद राज्य में इस महामारी से पीड़ितों की कुल संख्या 143221 हो गई है। वहीं इनमें से 1592 लोगों की मौत हो चुकी है और 131228 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामले अब 10401 हैं।

राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कोरोना की स्थिति को लेकर यहां जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। राज्य में काेरोना संक्रमण पॉजिटिव दर 6.44 प्रतिशत, रिकवरी दर 91.63 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 1.11 प्रतिशत है। राज्य के सभी 22 जिले कोरोना की चपेट में हैं तथा इनमें संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। फरीदाबाद और गुरूग्राम कोरोना मामलों की तालिका में सबसे ऊपर हैं। ग्रुरूग्राम और फरीदाबाद में काेरोना के कुल मामले क्रमश: 23815 और 21636 तक पहुंच गये हैं। इनमें से 21197 और 20493 ठीक हो चुके हैं।

इनके अलावा सोनीपत, रेवाड़ी, अम्बाला, रोहतक, पानीपत, करनाल, हिसार, पंचकूला, हिसार और कुरूक्षेत्र जिलों में कोरोना के मामले बढ़ने का रूझान है। हालांकि कुल जिलों में अपेक्षाकृत बढ़त कम हुई है। गुरूग्राम में कोरोना के आज 274, फरीदाबाद 162, रेवाड़ी 64, हिसार 61, कुरूक्षेत्र 51, साेनीपत 50, पंचकूला 47, रोहतक 44, सिरसा 42, जींद 40, यमुनानगर 39, अम्बाला और झज्जर 28-28, महेंद्रगढ़ 24, करनाल 21, भिवानी और फतेहाबाद 19-19, पानीपत और कैथल 18-18, पलवल 15, और चरखी दादरी में दो मामले आये। नूंह जिले में कोरोना का आज कोई नया मामला नहीं आया।

राज्य में कोरोना से अब तक 1592 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें 1115 पुरूष और 477 महिलाएं हैं। इनमें से फरीदाबाद 231, गुरूग्राम 185, करनाल 111, अम्बाला 104, पंचकूला 101, पानीपत 98, कुरूक्षेत्र 96, यमुनानगर 92, हिसार 88, सिरसा 72, रोहतक 70, सोनीपत और फतेहाबाद 48-48, जींद 44, भिवानी 43, कैथल 41, रेवाड़ी 33, झज्जर 32, नूंह 25, पलवल 19, महेंद्रगढ़ सात और चरखी दादरी में चार मौत होने की बुलेटिन में पुष्टि की गई है।



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play