हर साल 5 विद्यार्थी को मिलेगा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस पराक्रम पुरस्कार: शिवराज

23-01-2021 17:36:19
By : Sanjeev Singh


मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पराक्रमपूर्ण तथा उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदेश के पांच विद्यार्थियों को प्रति वर्ष नेताजी सुभाष चन्द्र बोस पराक्रम पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

चौहान ने यह घोषणा शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोपाल स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद कही। मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर उनका स्मरण करते हुए कहा कि देश को परतंत्रता की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए नेताजी ने विदेश जाकर आजाद हिन्द फौज का गठन किया। इस पराक्रम के परिणामस्वरूप अंग्रेज देश छोड़ने के लिए विवश हुए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती को प्रति वर्ष पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर सांसद तथा भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा तथा स्थानीय नागरिक भी उपस्थित थे।


Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play