देश की आर्थिक राजधानी मुंबई शहर में किला स्थित भानुशाली इमारत का एक हिस्सा गिरा

16-07-2020 18:46:22
By :
Notice: Trying to get property 'fName' of non-object in /home/newobserverdawn/public_html/module/Application/view/application/index/news.phtml on line 23

Notice: Trying to get property 'lName' of non-object in /home/newobserverdawn/public_html/module/Application/view/application/index/news.phtml on line 23

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई शहर में किला स्थित भानुशाली इमारत का एक हिस्सा गिरा

भारत की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई के सीएसटी एरिया में कुछ मिनट पहले,इमारत का एक हिस्सा गिर गया है। बताया जा रहा है कि इस इमारत के मल्बे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है।फिलहाल स्थानीय प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इमारत के दूसरे हिस्से से लोगों को निकालने का काम शुरू कर दिया गया है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई मानो अब हादसों का शहर हो गया है स्थानीय लोगों से मिली सूचना के अनुसार, घटना शाम 4 बजकर 43 मिनट पर हुई। बताया जा रहा है जिस इमारत का हिस्सा गिरा है, उसका नाम भानुशाली  बिल्डिंग है जो 35 मिंट रोड पर गणेश चाल के पास है। यहां अभी किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। खोज अभियान जारी है। चार फायर टेंडर मौके पर मौजूद हैं। इससे पहले मलवानी इलाके में एक चल का हिस्सा गिर गया था। दमकल विभाग के अधिकारीयों ने बताया की छह लोग मलबे में दब गए थे जिनमे चार लोगों को बचा लिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक  दमकल की चार गाड़ियों के साथ एक राहत वाहन और एक एंबुलेंस को घटनास्थल पर भेज दिया गया है। तथा कुछ लोगों को अस्पताल भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि शहर में दो दिन से लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में कमजोर इमारतों के ढहने या गिरने का खतरा बढ़ गया है। अधिकारियों ने कहा है कि चॉल गिरने के पीछे बारिश वजह हो सकती है।

 


Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play