लाल किला हिंसा में वांछित आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

28-06-2021 11:50:07
By : Sanjeev Singh


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किला हिंसा के आरोप में वांछित गुरजोत सिंह को पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार किया है।

स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने आज बताया कि गुरजोत सिंह को पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार किया गया है। गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किला पर झंडा फहराने के आरोप में यह फरार चल रहा था। दिल्ली पुलिस ने गुरजोत की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम रखा था।

गौरतलब है कि तीन कृषि कानून के विरोध में 26 जनवरी को किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकली थी। इस दौरान दिल्ली के कई इलाकों में हिंसक झड़पें हुई थी। प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने लाल किला पर धार्मिक झंडा लगा दिया था और इस मामले में गुरजोत को भी आरोपी बनाया गया था।



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play