केरल, झारखंड, बिहार और लद्दाख में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़े

30-12-2020 11:48:13
By : Sanjeev Singh



देश में पिछले 24 घंटों के दौरान केरल, झारखंड, बिहार, लद्दाख, पुड्डुचेरी और सिक्किम में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस सक्रिय मामले बढ़े है।

केरल में सबसे अधिक 834 सक्रिय मामले, उसके बाद झारखंड में 22, बिहार और लद्दाख में 12-12 तथा पुड्डेचेरी और सिक्किम में 6-6 सक्रिय मामले बढ़े है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 20,548 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ दो लाख 44 हजार से अधिक हो गयी है। इस दौरान 26,572 मरीज स्वस्थ हुए और इसी के साथ रिकवरी दर बढ़कर 95.99 प्रतिशत हो गयी। नये मामलों की तुलना में कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या अधिक रहने से सक्रिय मामले 6,309 कम हुए हैं और इनकी संख्या घटकर 2.62 लाख रह गयी है। इसी अवधि में 286 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,48,439 हो गया है और मृत्यु दर अभी 1.45 फीसदी बनी हुई है।

विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य........सक्रिय......स्वस्थ.......मौत

अंडमान निकोबार.....63.......... 4811......62

आंध्र प्रदेश .........3383........871116...7100

अरुणाचल प्रदेश ....115........16538.....56

असम ................3300...... 211723...1040

बिहार ...............4940.......244599....1389

चंडीगढ़ .............362..........18937.....316

छत्तीसगढ़ .........12472.......261663...3336

दिल्ली ...............6122......607494...10502

गोवा .................950........49199......735

गुजरात ...........10021....... 229143....4295

हरियाणा..........3900........ 254880...2892

हिमाचल प्रदेश..3338........ 50631......925

जम्मू कश्मीर ....3088........115560....1879

झारखंड ...........1604......112021......1025

कर्नाटक ...........11880.... 893617...12074

केरल...............65039.....681397... 3014

लद्दाख .............209......... 9100......127

मध्यप्रदेश........ 9595........226904..3582

महाराष्ट्र..........55672.......1820021..49373

मणिपुर ...........1222........26521......353

मेघालय ...........183.........13066.......138

मिजोरम ...........103.........4088..........8

नागालैंड ..........243.........11595.......79

ओडिशा ..........2358........324775...1868

पुड्डुचेरी ...........363........37074.......633

पंजाब ............3837......156719......5322

राजस्थान ......10213......293888.....2683

सिक्किम ........537........5201.........126

तमिलनाडु......8747.......795293...12092

तेलंगाना .......5878.......278523....1538

त्रिपुरा............138.........32735......385

उत्तराखंड.....5256....... 83416......1495

उत्तर प्रदेश....14344........561257....8340

पं बंगाल.......12788...... 527272...9655



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play