अखिलेश ने चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धासुमन अर्पित किया

27-02-2021 17:47:47
By : Sanjeev Singh


समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा है कि युवा पीढ़ी को उनके बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए।


उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर ने प्रतिज्ञा की थी कि वह कभी अंग्रेजी पुलिस के हाथ नहीं आएंगे। इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में जब वे पुलिस से घिर गए तो उन्होंने अपने पिस्तौल की आखिरी गोली स्वयं पर चला कर अपना संकल्प पूरा किया।


यादव ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद महान क्रांतिकारी थे। उनमें देश भक्ति और साहस अद्वितीय था। उन्होंने भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरू के साथ मिलकर हिन्दुस्तानी समाजवादी प्रजातंत्र सभा का गठन भी किया था। इसका उद्देश्य भारत की आजादी के साथ भविष्य की प्रगति के लिए समाजवादी सिद्धांतों को लागू करना था।



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play