अमित शाह और राजनाथ सिंह ने दी नड्डा को जन्मदिन की बधाई

02-12-2021 13:24:47
By : Sanjeev Singh


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को जन्मदिन की बधाई दी है।

शाह ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, “ भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपके परिश्रम, कर्मठता व संगठन कौशल से पार्टी जमीनी स्तर पर और सशक्त होकर निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रही है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि आप सदैव स्वस्थ रहें व दीर्घायु हों।”

सिंह ने आज ट्वीट किया, “भाजपा के कर्मठ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान जगत प्रकाश नड्डा को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। देश और दल के विकास में नड्डा जी का अप्रतिम योगदान रहा है। वे बड़े धैर्य और परिश्रम के साथ संगठन को नई शक्ति और युक्ति दे रहे हैं। उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्राप्ति हो, यही कामना है।”



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play