अनुराग ठाकुर ने नरवाल और अडाना को दी बधाई

04-09-2021 15:44:42
By : Sanjeev Singh


केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने टोक्यो पैरा ओलंपिक खेलो में स्वर्ण पदक विजेता मनीष नरवाल और रजत पदक विजेता सिंहराज अडाना को बधाई दी है।

ठाकुर ने शनिवार को ट्वीट कर कहा “भारत ने स्वर्ण पर प्रहार किया। मनीष नरवाल की यह शानदार जीत है। उन्हें इस श्रेणी में विश्व रिकॉर्ड बनाने पर भी बधाई। उन्होंने मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच 1 की फाइनल स्पर्धा में नया पैरालंपिक रिकॉर्ड कायम किया है।” उन्होंने अडाना को भी बधाई देते हुए कहा “भारत के लिए पदकों की बारिश हो रही है। भारत के लिए 15 वां पदक। रजत जीतकर 'शानदार सिंहराज' ने रचा इतिहास। मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एस एच फाइनल में दूसरा पदक।”

उल्लेखनीय है कि शूटर नरवाल और अडाना ने मिश्रित 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में पदक जीतते हुए इतिहास रचा। नरवाल ने जहां स्वर्ण पदक पर निशाना साधा तो अडाना ने दूसरा स्थान हासिल करते हुए रजत पदक जीता। भारत के नाम टूर्नामेंट में अब कुल 15 मेडल हो गए हैं।



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play