लोगों की मदद करने के अभियान में जुटी भूमि पेडनेकर

24-04-2021 12:25:29
By : Sanjeev Singh


बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच लोगों की मदद करने के अभियान में जुट गयी हैं।

कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज़ ने लोगों को सीधे मदद करने का भी ज़िम्मा उठा लिया है। वहीं, भूमि पेडनेकर ने अपने ट्विटर एकाउंट के ज़रिए लोगों की मदद करने का अभियान शुरू किया, जिसके तहत भूमि ने एक फॉर्म का प्रारूप पोस्ट किया है, जिसमें मरीज़ का नाम, उम्र, लिंग, हॉस्पिटल, ब्लड ग्रुप की जानकारी मांगी गयी है। भूमि ने लिखा, जो लोग मदद के लिए आ रहे हैं, वो इस फॉर्मेट में भेजें।

भूमि के अलावा मनोज बाजपेयी, अनुभव सिन्हा, वीर दास जैसे सेलेब्रिटीज़ अपने ट्विटर एकाउंट्स से लोगों की अपील को रीट्वीट करके एम्प्लीफाई कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा भी लगातार कोविड इंडिया हैशटैग के साथ ज़रूरी जानकारियां शेयर और रीट्वीट कर रही हैं।

सोनम कपूर इन दिनों लंदन में हैं, लेकिन उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स को कोविड-19 मरीज़ों की मदद के लिए खोला हुआ है। इंस्टाग्राम पर सोनम ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि इंस्ट्राग्राम के ज़रिए उन्होंने कोविड-19 रिसोर्सेज़ को शेयर किया है। सोनम ने कहा कि अपनी ज़रूरत को उन्हें टैग कीजिए और वो उसे एम्प्लीफाई करेंगी। ट्विटर के ज़रिए सोनम इस काम में जुटी हैं।


Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play