मुख्यमंत्री शिवराज और भाजपा के अन्य दिग्गज आज करेंगे चुनावी रैलियों को सम्बोधित

27-10-2020 11:37:10
By :
Notice: Trying to get property 'fName' of non-object in /home/newobserverdawn/public_html/module/Application/view/application/index/news.phtml on line 23

Notice: Trying to get property 'lName' of non-object in /home/newobserverdawn/public_html/module/Application/view/application/index/news.phtml on line 23


मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज फिर उपचुनाव वाले क्षेत्रों में चार चुनावी सभाएं संबोधित करेंगे। इस बीच अभी तक चुनावी सभाओं से दूर रहे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी अब चुनाव प्रचार करते हुए नजर आएंगे।

प्रदेश भाजपा के अनुसार श्री चौहान खंडवा जिले के मांधाता, बुरहानपुर जिले के नेपानगर और अनूपपुर जिले के अनूपपुर विधानसभा क्षेत्रों में कुल चार चुनावी सभाएं लेंगे।

दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कार्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार वे 27, 28 और 29 अक्टूबर को मुंगावली विधानसभा क्षेत्र के अलावा अशोकनगर, ब्यावरा और आगर आदि विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार कर कार्यकर्ताओं की बैठकें भी लेंगे। वे अभी तक चुनावी सभाओं में सार्वजनिक तौर पर नजर नहीं आए थे।

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती आज छतरपुर, दतिया, मुरैना और ग्वालियर जिले के उपचुनाव वाले विधानसभा क्षेत्रों में चार चुनावी सभाएं लेंगी। वे कल भी विभिन्न क्षेत्रों में चुनावी सभाएं संबोधित करेंगी। इसके अलावा भाजपा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते, पूर्व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय तथा वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया भी अलग अलग क्षेत्रों में चुनावी सभाएं संबोधित करेंगे।

कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और राजस्थान के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट भी आगामी दिनों में चुनाव प्रचार करेंगे।

राज्य के 28 विधानसभा उपचुनावों में कुल 355 प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दाव पर लगी है, जिसमें लगभग एक दर्जन मंत्री भी शामिल हैं। चुनाव प्रचार अभियान 01 नवंबर की शाम पांच बजे थम जाएगा और 03 नवंबर को मतदान के बाद 10 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play