कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया का काेरोना से निधन

24-04-2021 12:39:09
By : Sanjeev Singh


मध्यप्रदेश के अलीराजपुर के जोबट विधानसभा से कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया का आज सुबह कोरोना संक्रमण के चलते इंदौर के सेल्बी अस्पताल में निधन हो गया।

सूत्रों के अनुसार भूरिया काेरोना से संक्रमित थी और उन्हें 15 अप्रैल को उपचार के लिए इंदौर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनके अंदर 50 प्रतिशत के लगभग संक्रमण फेल गया था। वे कोरोना से संघर्ष कर रही थी, लेकिन कोरोना को परास्त नहीं कर सकीं। आज सुबह उनके निधन की खबर मिलने पर झाबुआ, अलीराजपुर, जोबट सहित इंदौर एवं कांग्रेस के अंदर शोक की लहर छा गई।

भूरिया को प्रदेश में आदिवासियों की दंबग नेता के रूप में जाना जाता था। वे झाबुआ जिला पंचायत की तीन बार अध्यक्ष रही। उन्होंने झाबुआ और जोबट के विकास के लिए लगातार प्रयत्न किये। सुश्री कलावती झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया की भतीजी थी।

उनके निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान , पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और प्रदेश के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने दुख व्यक्त किया है।



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play