कोरोना संक्रमण के मामलों में निरंतर कमी , रिकवरी दर बढ़कर 93.38 फीसदी

05-06-2021 11:23:37
By : Sanjeev Singh


देश में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में निरंतर कमी के बीच स्वस्थ होने वालों की तादाद में लगातार बढ़ोतरी से इनकी दर बढ़कर 93.38 फीसदी हो गयी है हालांकि इस बीमारी से दैनिक मौतों की संख्या बढ़ने से मृत्यु दर में आंशिक वृद्धि हुई है।

इस बीच शुक्रवार को 36 लाख 50 हजार 080 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये। देश में अब तक 22 करोड़ 78 लाख 60 हजार 317 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार की सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 1,13,769 नये मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2 करोड़ 86 लाख 94 हजार 879 हो गया। इस दौरान 1 लाख 97 हजार 894 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर देश में अब तक 2 करोड़ 67 लाख 95 हजार 549 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं। सक्रिय मामले 80 हजार 745 कम होकर 15 लाख 55 हजार 248 रह गये हैं और इनकी दर 5.42 फीसदी रह गयी है।

पिछले 24 घंटों के दौरान 3380 मरीज अपनी जान गंवा बैठे और इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3 लाख 44 हजार 082 हो गयी है जिससे मृत्यु दर आंशिक बढ़ोतरी के साथ 1.20 फीसदी हो गयी है।



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play