देश में 24 घंटे में कोरोना 60,753 नए मामले

19-06-2021 12:07:52
By : Sanjeev Singh


देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 60,753 नए मामले दर्ज किए गए हैं तथा 1,647 मरीजों को इसके संक्रमण से जान गवानी पड़ी।

इस बीच शुक्रवार को 33 लाख 85 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये। देश में अब तक 27 करोड़ 23 लाख 88 हजार 783 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 60,753 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2,98,23,546 हो गया। इस दौरान 97 हजार 743 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महमारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 2 करोड़ 86 लाख 88 हजार 390 हो गई हैं। सक्रिय मामले 38 हजार 637 कम होकर 7 लाख 60 हजार 19 रह गये हैं। इसी अवधि में 1,647 मरीजों की जान जाने के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 3 लाख 85 हजार 137 हो गया है।

देश में सक्रिय मामलों की दर कम होकर 2.55 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 96.16 फीसदी और मृत्यु दर 1.29 फीसदी हो गई है।



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play