दिल्ली में कोरोना सक्रिय मामले घटकर 1100 के करीब

08-02-2021 11:18:27
By : Sanjeev Singh


राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान नये मामलों की तुलना में स्वस्थ मरीजों की संख्या में वृद्धि होने के कारण सक्रिय मामले घट कर 1,100 के करीब रह गए हैं।


दिल्ली में रविवार को सक्रिय मामले 62 और घटकर अब 1,112 पहुंच गये। राजधानी में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि होने से सक्रिय मामलों में यह गिरावट दर्ज की गयी है।


दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज जारी बुलेटिन के अनुसार इस अवधि में 119 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 6,36,035 तक पहुंच गयी है जबकि 179 और मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना मुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 6,24,044 हो गयी। राजधानी में मरीजों के स्वस्थ होने की दर आज बढ़कर 98.11 फीसदी पर पहुंच गया। इस दौरान दो और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 10,879 पर पहुंच गया है। राजधानी में मृत्यु दर महज 1.71 फीसदी रह गयी है। मृतकों के मामले में पूरे देश में दिल्ली चौथे स्थान पर है।


राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान 54,247 नमूनों का परीक्षण किया गया। इसके साथ ही अब तक हुई जांच संख्या बढ़कर 1.11 करोड़ के पार पहुंच गयी है। प्रत्येक 10 लाख आबादी पर जांच का औसत 5,86,587 है।



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play