पार्षद अपने पति संग क्षेत्र में खुद कर रही हैं सेनीटाइजेशन का काम

13-04-2020 20:53:14
By :
Notice: Trying to get property 'fName' of non-object in /home/newobserverdawn/public_html/module/Application/view/application/index/news.phtml on line 23

Notice: Trying to get property 'lName' of non-object in /home/newobserverdawn/public_html/module/Application/view/application/index/news.phtml on line 23



कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में कुछ कर्मयोद्धा वाकई काबिलेतारीफ काम करने में जुटे हैं। ऐसा ही एक नाम है ग़ाज़ियाबाद नगर निगम पार्षद नीलम भारद्वाज का। नीलम भारद्वाज ने कोरोना संकटकाल में अपने वार्ड को खुद ही सेनिटाइज करने का अभियान छेड़ रखा है। इस कार्य में नीलम के पति सुनील कुमार भारद्वाज भी कंधे से कंधा मिलाकर जुटे हुए हैं। नीलम भारद्वाज अपने पति संग खुद ही क्षेत्र का सेनिटाइजेशन करने में दिन-रात एक किए हुए हैं। ऐसे बहुत से लोग जो उन्हें नहीं पहचानते, दोनों पति-पत्नी को देखकर पहली नजर में पार्षद नीलम द्वारा भेजी गई कोरोनारोधी टीम से जुड़े श्रमिक समझ बैठते हैं। 



दरअसल सेनिटाइजर छिड़काव के वक्त इस दंपति की अपने कार्य में तल्लीनता भी अपरिचित क्षेत्रवासियों के भ्रम को बढ़ाने का काम करती है। लेबर की तरह दोनों पति-पत्नी  को काम कर देख उन्हें पहचानना मुश्किल हो जाता है। और लोगों को नीलम भारद्वाज द्वारा अपना परिचय दिए जाने के बाद ही उनके पार्षद होने का पता चलता है | नीलम भारद्वाज और उनके पति की इस पहल को लेकर क्षेत्रवासी उन्हें जमकर सराह रहे हैं।  नीलम भारद्वाज अपने पति संग रोज़ाना ही इस अभियान पर निकलती हैं। इस प्रशंसनीय कार्य की सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है।


क्षेत्रवासियों का कहना है कि पार्षद हो तो उनके जैसा।


Comments

She is doing commendable job for our society..
Dr.Amrendra Mishra
18-11-2020 16:34:52


Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play