अयोध्या में मंदिर के नाम पर देश की आस्था से हुआ धोखा : प्रियंका

23-12-2021 17:33:02
By : Sanjeev Singh


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अयोध्या में राम मंदिर के नाम पर जमीन खरीद में लोगों की आस्था के साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि दलितों की भूमि पर कब्जा करने के साथ ही कम मूल्य पर खरीदी गई जमीन महंगे दाम पर ट्रस्ट को बेची गई है। इसलिए इस पूरे प्रकरण की उच्चतम न्यायालय की देखरेख में जांच होनी चाहिए।

वाड्रा ने गुरुवार को यहां पार्टी मुख्यालय में विशेष संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भगवान राम मर्यादा और नैतिकता के प्रतीक थे। भगवान राम ने बड़ा बलिदान इसलिए दिया क्योंकि उन्होंने सत्य के पथ पर चलने का निर्णय लिया लिया था लेकिन अब उनके नाम पर भी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। पूरे देश की आस्था को ठुकरा कर उसे चोट पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि देश के लोगों की भगवान राम के प्रति गहरी आस्था है इसलिए देश के लगभग हर घर ने राम मंदिर ट्रस्ट को कुछ न कुछ दान दिया है। घर-घर जाकर प्रचार भी किया गया। अपनी आस्था के कारण गरीब परिवार और महिलाओं ने अपनी बचत से चंदा दिया है। यह भक्ति की बात है और इसके साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। यहां तक कि दलितों की जो जमीन खरीदी नहीं जा सकती थी उसे भी खरीदा और हड़पी गया है।

वाड्रा ने कहा कि जमीन के कुछ हिस्सा कम मूल्य के थे लेकिन उस जमीन को ट्रस्ट को बहुत अधिक कीमत पर बेचा गया। इससे साफ है कि मंदिर निर्माण के लिए दान के माध्यम से हासिल की गई जमीन में बहुत बड़ा घोटाला हुआ है। ट्रस्ट को जमीन बेचकर भारी धन अर्जित किया गया है। इसका मतलब है कि राम मंदिर के लिए चंदा के पैसे के साथ घोटाला किया गया है।

उन्होंने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट के लिए भूमि की खरीद में बहुत बड़ा घोटाला हुआ है और इसकी जांच उच्चतम न्यायालय की निगरानी में होनी चाहिए।



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play