उपचुनावों को लेकर दिग्विजय का ट्वीट

11-11-2020 12:54:06
By :
Notice: Trying to get property 'fName' of non-object in /home/newobserverdawn/public_html/module/Application/view/application/index/news.phtml on line 23

Notice: Trying to get property 'lName' of non-object in /home/newobserverdawn/public_html/module/Application/view/application/index/news.phtml on line 23


मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस की करारी शिकस्त के बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज कहा कि उपचुनाव के नतीजे हमारे पक्ष में नहीं गए और इसका विश्लेषण होना चाहिए।


अट्ठाइस विधानसभा उपचुनावों में भाजपा को 19 और कांग्रेस को 09 सीट पर विजय मिली है और इन स्थितियों के बीच आज शाम छह बजे यहां पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक है।


राज्यसभा सांसद श्री सिंह ने अपने ट्वीट में कहा कि ग्वालियर चंबल अंचल की 16 में से 07 सीट पर कांग्रेस विजयी हुयी, लेकिन भांडेर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया मात्र 171 वोट से पीछे रह गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री सिंह ने लिखा है कि लोग समझते थे कि श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के जाने के बाद कांग्रेस समाप्त हो जाएगी, पर नयी कांग्रेस खड़ी हो गयी है।


श्री सिंह ने कहा कि मालवा निमाड़ बुंदेलखंड क्षेत्र में नतीजे हमारे पक्ष में नहीं गए। कांग्रेस नेता एक होकर लड़े। कहीं भी गुटबाजी की कोई शिकायत नहीं आयी। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों और कांग्रेस को मत देने वाले मतदाताओं के प्रति भी आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ हमे लड़ना पड़ेगा। मार्ग कठिन और संघर्षपूर्ण है, लेेकिन कांग्रेस संघर्ष में ही मजबूती के साथ खड़ी होती है।


श्री सिंह ने ट्वीट के अंत में विश्वास व्यक्त किया है कि 'नेहरु गांधी' परिवार के नेतृत्व में हम जनता का विश्वास फिर जीतेंगे।


जिन 28 सीटों पर राज्य में विधानसभा उपचुनाव हुए हैं, वर्ष 2018 की स्थिति में इनमें से मात्र आगर सीट को छोड़कर सभी 27 पर कांग्रेस का कब्जा था। इस बार आगर में कांग्रेस ने विजय दर्ज करायी है, लेकिन उसे कुल 18 सीटों का नुकसान हुआ है। इन नतीजों के साथ कांग्रेस की सत्ता में वापसी के दावे की भी हवा निकल गयी है।



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play