बुलंदशहर में महिला पुलिस उपनिरीक्षक ने फांसी लगाकर दी जान

02-01-2021 11:12:31
By : Sanjeev Singh


उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के अनूपशहर कोतवाली में तैनात महिला उपनिरीक्षक आरजू पवार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शामली निवासी वर्ष 2015 बैच की पुलिस उपनिरीक्षक आरज़ू पवार अनूपशहर थाने में तैनात थी। कल शाम उसने कहीं जाने की बात कही थी और रात करीब नौ बजे वह फांसी लगाकर लटकी मिली। घटना की जानकारी उसके मकान मालिक ने पुलिस को दी।

उन्होंने बताया कि उसके कमरे में पड़े सुसाइड नोट में लिखा है कि ये मेरी करनी का फल है। आत्महत्या के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play