पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया का निधन

20-05-2021 11:48:28
By : Sanjeev Singh


राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार-हरियाणा के राज्यपाल रहे वरिष्ठ कांग्रेस ​नेता जगन्नाथ पहाड़िया का कोरोना से निधन हो गया, वह 89 वर्ष के थे।

हरियाणा के गुरुग्राम अस्पताल में बुधवार रात अंतिम सांस ली। उनके निधन पर राजस्थान सरकार ने एक दिन के राजकीय शोक और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी की घोषणा की है। इस दौरान सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। दोपहर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक में पहाड़िया को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

वह 6 जून 1980 से 14 जुलाई 1981 तक राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे। उन्हें प्रदेश में पूरी तरह शराबबंदी लागू की थी। वह 1957, 1967, 1971 और 1980 में सांसद 1980, 1985, 1999 और 2003 में विधायक रहे। वह केंद्र में मंत्री भी रहे है। वह 1989 से 1990 तक बिहार और 2009 से 2014 तक हरियाणा के राज्यपाल भी रहे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहाड़िया के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने उनके परिवार और समर्थकों के लिए संवेदना व्यक्त की।

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पहाड़िया के निधन पर दुख प्रकट किया। कलराज ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति,परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की।



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play