गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक ने विधायक पद से दिया इस्तीफा

07-12-2021 14:40:12
By : Sanjeev Singh


गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता रवि नाइक ने मंगलवार को राज्य विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

राज्य विधानसभा में पोंडा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे नाइक ने विधानसभा अध्यक्ष राजेश पाटनेकर को त्यागपत्र सौंपा। नाइक के त्यागपत्र देने के बाद 40 सदस्यीय विधानसभा में अब कुल 37 विधायक ही बचे हैं। दो विधायकों हाल ही में त्यागपत्र दे दिया हैं।

नाइक के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की संभावना है। गौरतलब है कि राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play