आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. के.के अग्रवाल का कोरोना से निधन

18-05-2021 18:06:51
By : Sanjeev Singh


पद्मश्री से सम्मानित एवं भारतीय चिकित्सक संघ (आईएमए) के पूर्व अध्यक्ष डॉ.के.के अग्रवाल का कोरोना वायरस से निधन हो गया,वह 62 वर्ष के थे।

ट्विटर पर जारी बयान में कहा गया, “हमें यह सूचित करते हुए अत्यधिक दु:ख हो रहा है कि हमारे प्रिय डॉ.के.के अग्रवाल का कोविड-19 से लंबी लड़ाई के बाद नई दिल्ली में 17 मई की रात साढ़े ग्यारह बजे निधन हो गया।

अग्रवाल एम्स में भर्ती थे और पिछले कुछ दिनों से उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। बयान में कहा गया कि पद्मश्री से सम्मानित डॉ.अग्रवाल ने डॉक्टर बनने के बाद अपना जीवन लोगों के कल्याण और स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाने में समर्पित कर दिया।

डॉ अग्रवाल हृदय रोग विशेषज्ञ थे। उन्हें 2005 में डॉ बीसी रॉय पुरस्कार मिला था और 2010 में पद्मश्री से नवाजा गया था। उनका जन्म 5 सितंबर 1958 को हुआ था। उन्होंने स्कूल की पढ़ाई दिल्ली से और एमबीबीएस नागपुर विश्वविद्यालय से किया था।



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play