राष्ट्रीय सुरक्षा और किसानों के मुद्दे पर सरकार की चुप्पी खतरनाक : सोनिया

22-01-2021 16:40:28
By : Sanjeev Singh


कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने किसानों का मसला नहीं सुलझाने और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर चुप्पी साधने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए शुक्रवार को कहा कि उसे किसानों की मांग मानी चाहिए और राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता नहीं करना चाहिये।

सोनिया ने आज यहां पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेश कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को बरगलाया नहीं जाना चाहिए और उनकी मांग पर विचार होना चाहिए।

उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा पर चिंता जताते हुए सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा कि सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता जर रही है। बालाकोट हवाई हमले से संबंधित खबर लीक होने से खुद को देशभक्त कहने वाली भाजपा की पोल खुली है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही संसद का बजट सत्र शुरू होने वाला है और सरकार को इसमें जनता से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा करानी चाहिए। उनका कहना था कि नागरिकों की चिंता से जुड़े सवाल संसद में प्रमुखता से उठाए जाएंगे और सरकार से उन पर जवाब मांगा जाएगा।


Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play