सरकार की नीतियों से सीमाएं हो गयी असुरक्षित: राहुल

31-07-2021 14:32:46
By : Sanjeev Singh


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा है यह अहंकारी लोगों की सरकार है और उसकी नीतियों के कारण देश की तथा राज्यों की सीमाएं असुरक्षित हो गई हैं।

उन्होंने चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा-एलएसी पर बढ़ रहे विवाद और मिजोरम एवं असम सीमा पर हुए संघर्ष का उल्लेख करते हुए कहा कि विवादों का जो बीजारोपण किया जा रहा है उसके परिणाम बहुत खतरनाक होंगे। उन्होंने ट्वीट किया “ना राष्ट्रीय सीमा सुरक्षित, ना राज्य सीमा। विवादों और दंगों को हमारे देश की पवित्र भूमि में बीज की तरह बोया जा रहा है- इसका परिणाम भयानक है और होगा।”

एक और ट्वीट में उन्होंने मुंशी प्रेमचंद को उद्धृत करते हुए कहा, “आदमी का सबसे बड़ा दुश्मन उसका गुरूर है : मुंशी प्रेमचंद”



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play