गुटेरेस ने जन कुबिस को लीबिया के लिए विशेष दूत के रूप में नियुक्त किया

19-01-2021 10:13:01
By : Sanjeev Singh


संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने जन कुबिस को लीबिया के लिए अपना विशेष दूत नियुक्त किया है।


संयुक्त राष्ट्र प्रेस सेवा ने सोमवार को यहां जारी एक बयान में कहा, “संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने आज स्लोवाकिया के जन कुबिस को लीबिया में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन के प्रमुख के रूप में विशेष दूत नियुक्ति करने की घोषणा की।


कुबिस ने इससे पहले लेबनान के लिए वर्ष 2019-2021 संयुक्त राष्ट्र के विशेष समन्वयक और वर्ष 2015 से 2018 में इराक तथा वर्ष 2011 से 2015 में अफ़गानिस्तान के संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिनिधि के रूप में कार्य किया।



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play