कर्नाटक विधानपरिषद उपाध्यक्ष की मृत्यु के मामले की उच्च स्तरीय-निष्पक्ष जांच आवश्यक : बिरला

30-12-2020 16:44:55
By : Sanjeev Singh


लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि कर्नाटक विधान परिषद उपाध्यक्ष एसएल धर्मगौड़ा की मृत्यु के मामले की उच्च स्तरीय-निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

बिरला ने कहा “कर्नाटक विधान परिषद उपाध्यक्ष एसएल धर्मगौड़ा की मृत्यु की दुखद खबर से व्यथित हूं। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। पीठासीन अधिकारी के रूप में उनके साथ सदन में हुआ दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम लोकतंत्र की गरिमा पर कठोर आघात है। उनकी मृत्यु की उच्च स्तरीय-निष्पक्ष जांच आवश्यक है। संवैधानिक संस्थाओं की प्रतिष्ठा और पीठासीन अधिकारियों की गरिमा व स्वतंत्रता को अक्षुण्ण बनाए रखना हम सबका दायित्व है।“



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play