महाराष्ट्र, केरल और पंजाब में कोरोना से सर्वाधिक मौतें

24-02-2021 12:20:31
By : Sanjeev Singh



देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 17 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस (कोविड-19) से 104 मरीजों की जान गयी जिनमें से सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र, केरल और पंजाब में हुई।

इस दौरान महाराष्ट्र में जहां इस महामारी से 51 लोगों की मृत्यु हुई है, वहीं केरल में 14 और पंजाब में 10 लोगों ने दम तोड़ा है। बाकी 14 राज्यों तथा केंद्रीय शासित प्रदेशों में कुल मिलाकर 29 मौतें हुई हैं।

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में गत 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 13,742 नये मामले सामने आये और संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ 10 लाख 30 हजार से अधिक हो गया है। इस दौरान 14,037 मरीज स्वस्थ हुए जिसे मिलाकर कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ सात लाख 26 हजार 702 हो गयी है। सक्रिय मामलों में 399 की गिरावट हुई और इनकी संख्या अब एक लाख 46 हजार 907 रह गयी है। पिछले 24 घंटों के दौरान 104 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 56 हजार 567 हो गया है।
 


Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play