चालू वर्ष में पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए माता वैष्णो देवी के दर्शन

11-02-2021 10:43:21
By : Sanjeev Singh


जम्मू कश्मीर में रियासी जिले की त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित विश्व प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए इस वर्ष में अब तक 5.17 लाख से अधिक श्रद्धालु यहां आ चुके हैं।

गत महीने मकर संक्रांति के मौके पर वैष्णो देवी मंदिर गुफा के द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए जिसके बाद माता के दर्शन के आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ी है। आमतौर पर प्रत्येक वर्ष मकर संक्रांति के दिन वैदिक मंत्रोच्चार और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के साथ प्राकृतिक गुफा द्वार को खोल दिया जाता है , हालांकि श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के दौरान ऐहतियात के तौर इसे बंद भी कर दिया जाता है।

माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं को प्राकृतिक द्वार से गर्भगृह के भीतर प्रवेश की तभी अनुमति दी जाती है , जब यहां दैनिक यात्रियों की संख्या 10 हजार से कम होती है।


कुमार ने बताया कि श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं के लिए हाल ही में ऑनलाइन दर्शन, पूजा प्रसाद की होम डिलीवरी, माता वैष्णो देवी मोबाइल ऐप , कॉल सेंटर जैसी सुविधाएं शुरू की है। मोबाइल ऐप के जरिए दुनिया भर के श्रद्धालु रोज सुबह और शाम की आरती के दौरान माता वैष्णो देवी की पिंडी रूप का जीवंत दर्शन कर सकते हैं।


Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play