दिल्ली और हरियाणा में बढ़े सक्रिय मामले

28-10-2020 13:19:00
By :
Notice: Trying to get property 'fName' of non-object in /home/newobserverdawn/public_html/module/Application/view/application/index/news.phtml on line 23

Notice: Trying to get property 'lName' of non-object in /home/newobserverdawn/public_html/module/Application/view/application/index/news.phtml on line 23

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के सक्रिय मामलों में सर्वाधिक बढ़ोतरी राजधानी दिल्ली और इसके बाद हरियाणा में हुई है।


आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में 2087, हरियाणा में 298, मिजोरम में 59, नागालैंड में 27, तेलंगाना में 26, मणिपुर में 23, सिक्किम और चंडीगढ़ में 17-17 एवं हिमाचल प्रदेश में 10 सक्रिय मामले बढ़े हैं। देश के शेष राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इस अवधि में महामारी के सक्रिय मामलों में कमी आयी है।


केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक उक्त अवधि घंटों के दौरान देश में कोरोना के 43,893 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 79.90 लाख से अधिक हो गयी है। देश में वर्तमान में कोरोना के कुल 6,10,803 सक्रिय मामले हैं और अब तक 72.59 लाख से अधिक लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं। कोरोना वायरस से अबतक 1,20,010 लोगों की मौत हुई है।


स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:


राज्य........................सक्रिय........स्वस्थ......मौत


अंडमान निकोबार .......197..........4019.......58


आंध्र प्रदेश ...........27300.....777900....6625


अरुणाचल प्रदेश .......2139.......12297.......36


असम ..................12845.....191030......914


बिहार ....................8846.....203174....1065


चंडीगढ़ ...................650.......13279......223


छत्तीसगढ़ .............21693.....156080.....1881


दादरा और नगर हवेली


दमन और दीव ............48...........3181.........2


दिल्ली ................27873.......330112....6356


गोवा ....................2384........39778......585


गुजरात.................13465.......151751....3695


हरियाणा ..............10452......148503....1750


हिमाचल प्रदेश.........2521........17998......298


जम्मू कश्मीर...........6990........84236....1451


झारखंड ...............5474........93874......876


कर्नाटक..............71349....727298......10991


केरल ...............92266......309032......1376


लद्दाख .................689.......... 5262..........73


मध्यप्रदेश...........10353.......155232....2898


महाराष्ट्र.........132069.....1478496....43463


मणिपुर...........4246.........13208...........150


मेघालय .........1411.........7643..............82


मिजोरम .........374..........2233...............0


नागालैंड .......1865.........6828..............33


ओडिशा ........14555....268115.........1272


पुड्डुचेरी .........3741.........30153.........588


पंजाब ..........4089.........123510.....4138


राजस्थान ......15949....... 172028......1867


सिक्किम.........262...........3534..........67


तमिलनाडु ....27734..... 675518.......10983


तेलंगाना .......17916....214917..........1319


त्रिपुरा ...........1754.......28355.........344


उत्तराखंड .....3865.......56085..........1007


उत्तर प्रदेश.....26267.....440847.......6940


पं. बंगाल.....37172.....314003....... 6604


कुल ..........610803...7259509....120010



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play