विश्व में काेरोना से निजात पाने वाले मामलों में भारत, ब्राजील और अमेरिका शीर्ष पर

05-11-2020 17:17:59
By : Sanjeev Singh


विश्वभर में दर्ज किये गए वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के कुल मामलों में से लगभग पचास प्रतिशत मामले अमेरिका, भारत और ब्राज़ील में दर्ज किये गए हैं और वही कोरोना से स्वस्थ्य होने वाले में पहले स्थान पर भारत, दूसरे में ब्राजील और तीसरे स्थान पर अमेरिका है।

दुनियाभर में कोरोना वायरस से अब तक 4.80 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 12.24 लाख से अधिक लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है और 31.83 लाख लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व में कोरोना वायरस से अब तक 48,008,175 लोग संक्रमित हुए हैं और 1,224,144 लोगों की मौत हुई है। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में इस महामारी से अब तक 94,80,292 लोग संक्रमित हुए हैं और 2,33,663 लोगों की जान चली गई है।

  

ब्राजील कोरोना संक्रमितों के मामले में तीसरे स्थान पर है। देश में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 55.90 लाख से अधिक हो गयी है और अब तक 1.61 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 50.78 लाख से अधिक लोग स्वस्थ  हो चुके हैं। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 16.80 लाख से अधिक हो गई है और अब तक 28,996 लोगों ने जान गंवाई है। फ्रांस में इसकी चपेट में अब तक 15.91 लाख से अधिक लोग आए हैं तथा 37,728 लोग काल के गाल में समा गए हैं। स्पेन में इस महामारी से अब तक 12.84 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 38,118 लोगों की मौत हुई है। अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक करीब 12.06 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 32,520 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 11.08 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 32,013 लोगों ने जान गंवाई है। ब्रिटेन में कोरोना से अभी तक 11.02 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 47,832 लोगों की मौत हुई है। मेक्सिको में कोरोना से अब तक लगभग 9.43 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 93,228 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

पेरू में कोरोना महामारी का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। यहां इस वायरस से अब तक 9.11 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 34,671 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में इस जानलेवा वायरस से 7.90 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 39,764 लोगों की मौत हुई है। ईरान में इस महामारी से 6.46 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 36,579 लोगों की मौत हो चुकी है। इंडोनेशिया भी संक्रमितों के मामले में बांग्लादेश से आगे निकल गया है और यहां संक्रमितों की संख्या 4.21 लाख से अधिक है और मृतकों का आंकड़ा 14,259 तक पहुंच गया है जबकि  बांग्लादेश  में संक्रमितों की संख्या 4.14 लाख से अधिक हो गई है और 6,004 लोगों की मौत हो चुकी है।

  

कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 12,704, कनाडा में 10,384, बोलीविया में 8,758, रोमानिया में 7,419, मिस्र में 6,318, स्वीडन में 5,997, चीन में 4,740, ग्वाटेमाला में 3,752, पनामा में 2,744 और होंडुरास में 2,706 लोगों की मौत हो चुकी है।





Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play