भारत से अमेरिका के बीच इंटरनेशनल उड़ानें शुरू, फ्रांस के लिए भी उड़ान को मंजूरी

17-07-2020 13:44:37
By :
Notice: Trying to get property 'fName' of non-object in /home/newobserverdawn/public_html/module/Application/view/application/index/news.phtml on line 23

Notice: Trying to get property 'lName' of non-object in /home/newobserverdawn/public_html/module/Application/view/application/index/news.phtml on line 23


भारत से अमेरिका के बीच इंटरनेशनल उड़ानें  शुरू, फ्रांस के लिए भी उड़ान को मंजूरी

दुनियाभर में कोरोना महामारी ने कहर बरपा रखा है। अमेरिका सहित अन्य विकसित देशों के हालात भी काफी ख़राब हैं। वहीँ इस बीच सभी देशों ने एक दूसरे के यहां इंटरनेशनल फ्लाइट्स के आने जाने पर रोक लगा दी थी।महामारी से उड़ाने बंद थी इंटरनेशनल फ्लाइट्स के आने जाने पर रोक लगा दी गई थी। कोरोना महामारी के बीच अब भारत से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत हो रही है। अब धीरे-धीरे इस प्रतिबंध को हटाने की शुरुआत की जा रही है। वहीँ अमेरिका के साथ - साथ  फ्रांस से भी समझौता हो गया है। कोरोना महामारी के महासंकट के बीच लगभग तीन महीने बाद देश से इंटरनेशनल फ्लाइट्स को शुरू करने का निर्णय लिया गया है। भारत ने फ्रांस और अमेरिका के साथ इसे लेकर द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत शुक्रवार से भारत और अमेरिका के बीच वहीं 18 जुलाई से भारत और फ्रांस के बीच अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू हो जाएंगी। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने यह जानकारी दी। सिंह ने कहा कि देश में 60 फीसदी तक घरेलू उड़ाने दीपावली तक सामान्य हो जाएंगी। इसके अलावा कई इंटरनेशनल रुट्स पर भी फ्लाइट्स शुरू होंगी। भारत ने सबसे पहले अमेरिका और फ्रांस से इंटरनेशनल फ्लाइट्स को लेकर समझौता किया है। सिविल एविएशन मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी उम्मीद कर रहे हैं कि अगले कुछ महीनों में कई देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय उड़ाने शुरू हो जाएंगी। भारत द्वारा यूएस और फ्रांस के साथ किए गए समझौते के अनुसार 18 जुलाई से लेकर 1 अगस्त तक एयर फ्रांस द्वारा पेरिस से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु के लिए 28 फ्लाइट लेगी। वहीं अमेरिकी एविएशन सर्विस यूनाइटेड एयरलाइंस 17 जुलाई से 31 जुलाई तक भारत और अमेरिका के बीच 18 उड़ाने ऑपरेट करेगी।

 

 

 

 


Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play