भोपाल जिले में जारी है डेंगू के लार्वा और मलेरिया की जांच का कार्य

22-01-2021 12:54:54
By : Sanjeev Singh


मध्यप्रदेश के भोपाल जिले में डेंगू के लार्वा और मलेरिया की जांच का सर्वे जारी है।

जिला मलेरिया अधिकारी अखिलेश दुबे ने बताया कि जिले में मलेरिया की रोकथाम के लिए विभिन्न क्षेत्रों में दल नियुक्त कर अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों, अति संवेदनशील क्षेत्रों, स्लम एरिया और अन्य बस्तियों में डेंगू लार्वा, मलेरिया, रैपिड टेस्ट, ब्लड स्लाइड कलेक्शन और कोरोना से बचाव की जानकारी आदि का कार्य किया जा रहा है। कल जिले में 991 लोगों की रेपिड टेस्ट से मलेरिया की जाँच की गई। इसमें भोपाल शहर में 821 और बैरसिया में 105 से अधिक लोगों की मलेरिया जांच के लिए नमूने लिए गए।

उन्होंने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में डेंगू के लार्वा के लिए 24 टीमों का दल नियुक्त किया गया। इस दल ने 899 घरों का सर्वे कर किया, सर्वे में 26 घरों में लार्वा पाया गया। अलग अलग जगहों पर 7 हजार से अधिक बर्तनों में लार्वा सर्वे किया गया। सर्वे में 28 बर्तनों में लार्वा मिला, जिसे टेमोफॉस डाल कर नष्ट किया गया।



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play