ईरान ने लगाए 12 देशों के यात्रियों के प्रवेश पर प्रतिबंध

27-12-2021 11:26:59
By : Sanjeev Singh


ईरान ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के ओमीक्रोन वेरिएंट के प्रसार को देखते हुए 12 देशों से आने वाले यात्रियों के देश में प्रवेश पर 15 दिनों के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है।

ईरान के गृह मंत्रालय के अनुसार पहले से ही प्रतिबंधित आठ अफ्रीकी देशों बोत्सवाना, नामीबिया, मोजाम्बिक, इस्वातिनी, लेसोथो, जिम्बाब्वे, मलावी तथा दक्षिण अफ्रीका वाली सूची में अब चार यूरोपीय देशों ब्रिटेन, फ्रांस, नॉर्वे और डेनमार्क को भी शामिल किया गया है। अन्य देशों से आने वाले यात्रियों के लिए मंत्रालय ने ईरान में प्रवेश करने से पहले टीकाकरण प्रमाण पत्र और पीसीआर परीक्षण निगेटिव रिपोर्ट जमा करना अनिवार्य कर दिया है।

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को 1,857 नए कोविड मामले दर्ज किए। जिसके बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,184,762 हो गयी।उल्लेखनीय है कि ईरान में 19 दिसंबर को ओमीक्रोन का पहला मामला सामने आए था।



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play