नरौरा गंगा तट पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार

23-08-2021 17:45:14
By : Sanjeev Singh


उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का बुलंदशहर जिले के नरौरा गंगा तट आज अपराह्न राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।

गगनभेदी मंत्रोच्चारण के बीच शोकाकुल वातावरण में कल्याण सिंह के सांसद पुत्र राजवीर ने उन्हें मुखाग्नि दी।

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया की अपराह्न तीन बजे दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर नरौरा के बसी घाट पर पहुंचा। उनके पार्थिव शरीर को गंगाजल से स्नान कराया गया और कुंदन की क्रांति लिए चढ़ते सूर्य के समान देदीप्यमान उनके भौतिक शरीर को सभी ने अश्रुपूर्ण अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद में नम आंखों से अंत्येष्टि कार्यक्रम संपन्न कराया गया ।

उन्होंने बताया कि सिंह के पार्थिव शरीर को 4 बजकर 5 मिनट पर मुखाग्नि उनके पुत्र राजवीर सिंह ने दी। पंचतत्व में विलीन करने के लिए एक कुंतल सामग्री 40 किलो देशी घी 21 किलो चंदन एक कुंतल आम व पीपल की लकड़ी का प्रयोग किया गया है। अंतिम संस्कार के समय केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मध्य प्रदेश व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक अंत्येष्टि स्थल पर उपस्थित रहे।



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play