चौधरी अजित सिंह के निधन पर कोविंद ने जताया शोक

06-05-2021 11:01:01
By : Sanjeev Singh


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

कोविंद ने गुरुवार को ट्वीट किया, “ राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख और पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह के निधन की सूचना से दु:ख‌ हुआ। उन्होंने किसानों के हित में हमेशा आवाज उठायी।”

उन्होंने आगे कहा, “ जनप्रतिनिधि एवं मंत्री के रूप में उन्होंने देश की राजनीति पर अलग छाप छोड़ी। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं।”



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play