विजय कश्यप के निधन पर कोविंद ने जताया शोक

19-05-2021 18:25:02
By : Sanjeev Singh


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री विजय कश्यप के निधन पर गहरा शोक जताया है।


कोविंद ने बुधवार को ट्वीट किया, “उत्तर प्रदेश सरकार में राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री विजय कश्यप के निधन से व्यथित हूं। वह समाज के कमजोर और पिछड़े वर्गों की सशक्त आवाज थे और प्रदेश के विकास एवं प्रगति के लिए सदैव प्रयासरत रहते थे।”


उन्होंने कहा, “उनके शोकाकुल परिवारजनों और शुभचिंतकों के प्रति मेरी गहन शोक संवेदनाएं।”



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play