'हीरामंडी' में साथ नजर आएंगी माधुरी और रेखा

14-08-2021 12:54:52
By : Sanjeev Singh


बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा और माधुरी दीक्षित फिल्म 'हीरामंडी' में साथ काम करती नजर आ सकती हैं।

संजय लीला भंसाली अपनी आने वाली वेब सीरीज 'हीरामंडी' को लेकर काफी चर्चा में हैं। महिलाओं पर केंद्रित इस सीरीज में बॉलीवुड की कई अभिनेत्री काम करती नजर आयेंगी। 'हीरामंडी' में सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी मुख्य भूमिका निभा रही हैं। इस वेब सीरीज में कुल सात एपिसोड हैं। इसके पहले एपिसोड का निर्देशन खुद भंसाली करेंगे और बाकी एपिसोड के निर्देशन की जिम्मेदारी विभु पुरी को दी गई है।

चर्चा है कि 'हीरामंडी' में माधुरी दीक्षित और रेखा भी नजर आ सकती हैं। इन दोनों अभिनेत्रियों को आखिरी बार एक साथ फिल्म 'लज्जा' में देखा गया था। अब एक बार फिर दोनों 20 साल बाद 'हीरामंडी' में एक साथ नजर आ सकती हैं।



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play