बिरला, गडकरी सहित कई प्रमुख नेताओं ने दी राहुल को जन्मदिन की बधाई

19-06-2021 16:31:46
By : Sanjeev Singh


लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।

बिरला ने कहा, “वायनाड से सांसद राहुल गांधी जी को जन्म दिन की मंगल कामनाएं। आपके स्वस्थ एवं प्रफ्फुलित जीवन की कामना करता हूं।” गडकरी ने कहा, “राहुल गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना करता हूं।” देवगौड़ा ने कहा कि गांधी एक अच्छे इंसान और समाज को समर्पित नेता है। चौहान ने भी उनके सुखद भविष्य और दीर्घायु होने की कामना की है। कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक तथा पार्टी कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल ने भी गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने भी उनके स्वस्थ सफल जीवन तथा दीर्घायु की कामना की है। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह तथा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने भी गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की है।



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play