मोदी ने महिला दिवस पर नारी शक्ति को सलाम किया

08-03-2021 12:18:08
By : Sanjeev Singh


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को सलाम किया है।

मोदी ने सोमवार को अपने टि्वट संदेश में कहा , “ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हमारी अदम्य नारी शक्ति को सलाम करता हूं। देश को अपनी महिला शक्ति की अनेक उपलब्धियों पर गौरव है। यह हमारी सरकार के लिए यह गौरव की बात है कि उसे विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के सशक्तिकरण का मौका मिला है। ”

उल्लेखनीय है कि महिलाओं के योगदान को पहचान देने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दुनिया भर में आठ मार्च का दिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है।


Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play