मोदी ने दी राजनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं

10-07-2021 14:22:04
By : Sanjeev Singh


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को आज उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी।

मोदी ने शनिवार को अपने ट्वीट संदेश में कहा , “ मंत्रिमंडल में हमारे वरिष्ठ सहयोगी राजनाथ सिंह को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। गर्मजोशी से भरे व्यक्तित्व और बुद्धिमत्ता के लिए उनकी हर जगह सराहना की जाती है, वह उत्कृष्ट सांसद और प्रशासक हैं। राष्ट्र की सेवा में उनके स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना करता हूं। ”

सिंह का 10 जुलाई 1951 को उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में जन्म हुआ था। प्रधानमंत्री के अलावा केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कई अन्य वरिष्ठ केन्द्रीय नेताओं तथा भाजपा के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सिंह को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं।



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play