राज्यों के पास 1.82 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज अभी भी उपलब्ध

29-05-2021 12:35:05
By : Sanjeev Singh


देश के राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के पास अभी 1.81 करोड़ से अधिक कोविड वैक्सीन के डोज उपलब्ध हैं।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक 22.77 करोड़ वैक्सीन मुफ्त और सीधे खरीद की श्रेणियों में उपलब्ध कराया गया है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के पास अभी 1.81 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध हैं। इसके अलावा इन्हें 4 लाख 86 हजार 180 वैक्सीन डोज उपलब्ध कराया जायेगा । ये वैक्सीन अगले तीन दिन में राज्यों को मिल जायेंगे।



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play