विश्व में कोरोना से अब तक 21.70 लाख से ज्यादा की मौत

28-01-2021 10:33:44
By : Sanjeev Singh


वैश्विक महामारी कोराेना वायरस से दुनियाभर में 21.70 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, और 10.07 करोड़ से अधिक लोग इससे प्रभावित हुए हैं।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 192 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 करोड़ सात लाख 55 हजार 075 हो गई है तथा 21 लाख 70 हजार से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है।

कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में संक्रमितों की संख्या करीब 2.56 करोड़ हो गयी है, जबकि करीब 4.29 लाख से अधिक मरीजों की मौत हुई है। भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ छह लाख 89 हजार से अधिक हो गया है। इस महामारी को मात देने वालों की संख्या एक करोड़ तीन लाख 59 हजार से ज्यादा हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा 1,53,724 तक पहुंच गया है। ब्राजील में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या 89.33 लाख से ज्यादा हो गयी और इस महामारी से करीब 2.19 लाख से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 37.33 लाख से अधिक हो गयी है जबकि 69,971 लोगों की मौत हो गई है। ब्रिटेन में संक्रमितों की संख्या 37.25 लाख के पार पहुंच गयी है और एक लाख दो हजार 085 लोगों की मौत हुई है।

फ्रांस में करीब 31.65 लाख से अधिक लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं और 74,600 मरीजों की मौत हाे चुकी है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 26.70 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 57,251 लोगों की मौत हुई है। इटली में अब तक करीब 25.01 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 86,889 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोविड-19 से अब तक 24.50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 25,476 लाेग काल के गाल में समा गए हैं।

जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 21.79 लाख के पार हो गयी है तथा 54,498 लोगों की मौत हुई है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 20.55 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 52,523 लोगों ने जान गंवाई है।


Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play