विश्व में कोरोना से 23.99 लाख से अधिक की मौत

15-02-2021 15:23:53
By : Sanjeev Singh


दुनिया भर में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से अभी तक 23.99 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि इसकी चपेट में आने वालों की संख्या 10.88 करोड़ के पार पहुंच गयी है।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 करोड़ 88 लाख तीन हजार 945 हो गयी है जिनमें से 23 लाख 99 हजार 576 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि छह करोड़ 10 लाख 61 हजार 425 लोग इस वायरस के संक्रमण से मुक्त हो गए हैं।

वैश्विक महाशक्ति अमेरिका में कोरोना से उथल-पुथल जारी है। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2.76 करोड़ से अधिक हो गयी है जबकि चार लाख 85 हजार 332 लोगों की जान चली गयी है।

भारत में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा एक करोड़ नौ लाख 16 हजार 589 हो गया है। इसी दौरान कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ छह लाख 21 हजार 220 हो गयी है। देश में सक्रिय मामले बढ़ कर 1,39,637 हो गये। मृतकों का आंकड़ा बढ़ कर एक लाख 55 हजार 732 हो गया है।

ब्राजील में कोरोना वायरस से अब तक 98.34 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 2,39,245 मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना संक्रमितों की संख्या करीब 40.49 लाख हो गई है और 117,387 लोगों की मौत हुई है। रूस में कोरोना से 40.26 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए है, जबकि 78,825 लोगों की मौत हो चुकी है। फ्रांस में 34.67 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 80,961 मरीजों की मौत हुई है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 30.56 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 64,747 लोगों की मौत हो चुकी है।

इटली में संक्रमितों की संख्या 27.21 लाख से अधिक हो गई है और 93,577 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना से अब तक 25.86 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 27,471 लाेगों ने जान गंवाई है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 23.41 लाख से अधिक हो गई है और 65,107 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में कोरोना से अब तक 21.95 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 57,605 लोगों ने जान गंवाई है। अर्जेंटीना में कोरोना से से 20.25 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 50,236 लोगों की जान जा चुकी है।

मेक्सिको में कोरोना से 19.92 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 1,74,207 लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में संक्रमण के कुल मामले 15.88 लाख के पार पहुंच गये हैं और 40,807 लोगों की मौत हो गई है। ईरान में कोरोना महामारी से अब तक 15.18 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 58,945 लोग जान गंवा चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना प्रभावितों की संख्या 14.91 लाख के पार पहुंच गयी है और 47,899 लोग जान गंवा चुके हैं।यूक्रेन में 13.16 लाख से अधिक लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं, जबकि 25,631 लोगों की मौत हो चुकी है। पेरू में इस वायरस से संक्रमितों की संख्या 12.27 लाख से अधिक हो गयी है और 43,703 लोगों की मौत हो चुकी है।

इंडोनेशिया में कोरोना से 12.17 लाख से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं और मृतकों का आंकड़ा 33,183 तक पहुंच गया है। चेक गणराज्य में कोरोना से 10.88 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 18,143 लोगों की मौत हुई है। नीदरलैंड में कोरोना प्रभावितों की संख्या 10.43 लाख के पार पहुंच गयी है और 14,936 लोगों की मौत हुई है। कनाडा में इस वायरस से संक्रमितों की संख्या 8.30 लाख से अधिक हो गई है और 21,261 लोगों की मौत हुई है।

पुर्तगाल में इस महामारी से 7.84 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 15,321 लोगों की जान जा चुकी है। चिली में कोरोना से 7.76 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 19,541 लोग काल के गाल में समा गए हैं। रोमानिया में कोरोना से 7.61 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 19,366 लोगाें की मौत हो चुकी है। बेल्जियम में संक्रमितों की संख्या 7.38 लाख से अधिक पहुंच गई है, जबकि 21,662 लोगाें की मौत हो चुकी है। इजरायल में संक्रमितों की संख्या 7.24 लाख से अधिक पहुंच गई है, जबकि मृतकों की संख्या 5,388 हो गई है। इराक में 6.43 लाख से अधिक लोग कोरोना से प्रभावित हुए है और मृतकों का आंकड़ा 13,179 तक पहुंच गया है। स्वीडन में इस महामारी से संक्रमितों की संख्या 6.08 लाख से अधिक हो गई है और 12,428 लोगों की मौत हो चुकी है।

पाकिस्तान में कोरोना से संक्रमितों की संख्या पांच लाख 64 हजार 077 पर पहुंच गई है और 12,333 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलीपींस में 5,49,176 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं और 11,515 लोगों की मौत हो चुकी है। स्विट्जरलैंड ने कोरोना संक्रमितों के मामले में बंगलादेश को पीछे छोड़ दिया है और इस महामारी से 5,40,727 लोग प्रभावित हुए हैं और 9,765 लोगों की मौत हो चुकी है। बंगलादेश में कोरोना मरीजों की संख्या 5,40,592 पर पहुंच गई है, जबकि 8,274 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

मोरक्को में इस महामारी से अब तक 8,477 लोगों की, ऑस्ट्रिया में 8,211, सर्बिया में 4,230, जापान में 6,970, हंगरी में 13,706, सऊदी अरब में 6,433, इक्वाडोर में 15,321, बोलीविया में 11,202, मिस्र में 9,994, ग्वाटेमाला में 6,124, पनामा में 5,636 और चीन में कोरोना से अब तक 4,829 लोगों की मौत हो चुकी है।



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play