महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे अधिक सक्रिय मामले बढ़े

01-02-2021 11:59:57
By : Sanjeev Singh


 देश में पिछले 24 घंटों के दौरान सात राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस (कोविड-19) के सक्रिय मामले बढ़े है और 29 राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों में सक्रिय मामलों में कमी दर्ज की गयी है। महाराष्ट्र में जहां कोरोना के सबसे अधिक 875 सक्रिय मामले बढ़े हैं वहीं केरल में सक्रिय मामलों में 485 की कमी आयी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 11,427 नये मामले सामने आये,जिससे संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ सात लाख 57 हजार से अधिक हो गया है। इसी दौरान 11,858 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ चार लाख 34 हजार 983 हो गयी है। वहीं सक्रिय मामले 549 घटकर 1,68,235 रह गये हैं । इसी अवधि में 118 मरीजों की मौत हो गयी और मृतकों का आंकड़ा एक लाख 54 हजार 392 हो गया।

विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य...................सक्रिय..........स्वस्थ................मौत

अंडमान-निकोबार-- 4------ 4928-------62

आंध्र प्रदेश------- 1278----879405---- 7153

अरुणाचल प्रदेश--- 13------16759-------56

असम----------- 1881----214178-----1082

बिहार------------ 893----257169-----1501

चंडीगढ़---------- 165-----20426----- 334

छत्तीसगढ़--------- 4327---297339---- 3701

दादरा- नगर हवेली

दमन-दीव-------- 6------ 3390---------- 2

दिल्ली ----------1361---- 622882--------10853

गोवा------------ 750----- 51891--------- 768

गुजरात---------- 3450----253703-------- 4387

हरियाणा-------- 1115------263764-------- 3018

हिमाचल प्रदेश---- 390------ 56167----------979

जम्मू- कश्मीर----- 748-------121822-------- 1936

झारखंड---------- 553------117067--------- 1072

कर्नाटक--------- 6048----- 921122---------12217

केरल----------- 71229----- 854206-------- 3743

लद्दाख -----------67--------9523-----------130

लक्षद्वीप---------- 38--------49------------ 0

मध्य प्रदेश------- 2665------248637-------- 3810

महाराष्ट्र ---------46312---- 1929005-------- 51082

मणिपुर---------- 144--------28553---------- 371

मेघालय--------- 68--------13550---------- 146

मिजोरम---------- 33------- 4330------------ 9

नागालैंड---------- 56--------11950----------- 88

ओडिशा---------- 1063------ 332103---------1906

पुड्डुचेरी----------- 285--------38135---------- 648

पंजाब ------------2128------ 165533--------- 5615

राजस्थान-------- 2161------- 312564--------- 2766

सिक्किम-------- 86----------5870------------- 134

तमिलनाडु------- 4554-------821430-----------12356

तेलंगाना--------- 2092------ 290894---------- 1601

त्रिपुरा----------- 19--------- 32941----------- 391

उत्तराखंड-------- 1175--------93310---------- 1644

उत्तर प्रदेश------- 5525------- 586116--------- 8658

पश्चिम बंगाल -----5553--------554272-------- 10173



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play