महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में कोरोना से सबसे ज्यादा मरीजों की मौत

28-04-2021 14:18:28
By : Sanjeev Singh


देश में पिछले 24 घंटों में 3,293 मरीजों की मौत हुई, जिनमें से सबसे ज्यादा लोगों की जान महाराष्ट्र, दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश में गयी।

इस दौरान महाराष्ट्र में जहां कोरोना से 895 मरीजों की मौत हुई, वहीं दिल्ली में 381 तथा उत्तर प्रदेश में 264 लोगों ने दम तोड़ा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 3,60,960 नये मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ 79 लाख 97 हजार 267 हो गया। इस दौरान 2,61,162 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। देश में अब तक एक करोड़ 48 लाख 17 हजार 371 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।

इसी दौरान सक्रिय मामलों में लगातार बढ़ोतरी से इनकी संख्या 29,78,709 हो गयी है। वहीं 3293 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 2,01,187 हो गया है।


Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play